आमरस चावल (Aamras Chaval Recipe in hindi)

#ebook2021
#week2
समर स्पेशल मीठी रेसिपी में आम रस और चावल का कॉन्बिनेशन हमारे घर पर सब का फेवरेट है
आमरस चावल (Aamras Chaval Recipe in hindi)
#ebook2021
#week2
समर स्पेशल मीठी रेसिपी में आम रस और चावल का कॉन्बिनेशन हमारे घर पर सब का फेवरेट है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को साफ पानी से धो ले, फिर उसका छिलका उतारे और छोटे-छोटे टुकड़ों में उसे काट ले|
- 2
आम के टुकड़ों को मिल्क शेक वाले जार में डालें, स्वादानुसार शक्कर और दूध मिलाएं,2 मिनट के लिए इसे ग्राइंड कर ले, आप देखेंगे बहुत अच्छा आम का रस तैयार हो जाता है.|
- 3
अब चावल बना लेते हैं -चावल को तीन चार बार करके पानी से धोना है, जब तक कि पानी अच्छे से साफ ना दिखने लगे.5 से 10 मिनट के लिए इन्हें पानी में ही भीगने देंगे, फिर प्रेशर कुकर में जितने हमने चावल लिए हैं उस से डबल मात्रा में पानी लेना है, पानी में उबाल आने के बाद में सभी चावल इसमें डाल देंगे-
- 4
आमरस के साथ जो चावल हमारे यहां बनते हैं, उसमें ना तो घी डालते हैं ना ही नमक डालते हैं* सिर्फ सादे पानी में उन्हें पकाते हैं, क्योंकि नमक वाले चावल आमरस के साथ बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं और इसमें चावल को ठंडा करके खाते हैं तो फिर उसमें घी जैम जाता है जो अच्छा नहीं लगता, मध्यम से तेज आंच पर एक से दो सिटी ले लेंगे फिर गैस बंद करके 1 मिनट बाद में कुकर का सारा प्रेशर निकाल लेंगे, ऐसा करने से चावल बिल्कुल खिले खिले बनते हैं, आपस में चिपकते नहीं हैं. चावल को बड़े बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लेंग|
- 5
थोड़ी देर के लिए चावल को भी फ्रिज में रख देंगे ताकि यह भी ठंडे हो जाए और आमरस भी फ्रिज में रख कर ठंडा कर लेंगे, यह रेसिपी ठंडी-ठंडी ही अच्छी लगती है|
- 6
दो कांच की गिलास को आधा-आधा चावल से भर लेंगे और आम के छोटे-छोटे पीसकर लेंगे, साथ में चार से पांच बादाम के भी टुकड़े कर लेंगे, फिर चावल के ऊपर धीरे से आम का रस डालेंगे, बादाम और आम के टुकड़ों से गार्निश करेंगे. तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट आमरस और चावल का मिक्स कॉन्बिनेशन आप लौंग भी इसे जरूर ट्राई करें यह बहुत स्वादिष्ट लगता है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)