बेसन रोटी और पुदीना करी की चटनी

बेसन रोटी और पुदीना करी की चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे और बेसन को बाउल में निकाल लें। नमक, अजवाइन, प्याज़, हरा धनिया, हरी मिर्च और तेल डालकर मिला लीजिये।
- 2
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। आटे को सैट होने के लिये ढककर 10 मिनिट के लिये रख दें। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना ले। रोटी बनाने के लिये आटा तैयार है।
- 3
तवा गरम कर लें। गुथे आटे से बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाएं। लोई को सूखे आटे में लपेटे।अब लोई को 7-8 इंच के व्यास में पतला बेलिये।बेली गई रोटी को गरम तवे पर डाल दें। और नीचे की सतह पर सुनहरा होने पर पल्ट घी लगाकर कर दूसरी तरफ से भी सेक़ लें।सेकी हुई रोटी को कैसरोल में नेपकिन पर रख दें।रोटी बन कर तैयार है गरमा गर्म रोटी को खाने के लिए हम चटनी बनाएंगे।
- 4
हरा धनिया, पुदीना, लहसुन, अदरक को अच्छे से धो लें और मिक्सर जार में डाल दें। अब कटी हुई करी, हरी मिर्च दोनों नमक, दोनों मिर्च, जीरा डालकर ग्राइंड कर लें (जरूरत पड़े तो पानी डाल दें)
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (5)