मुग़लई क्रीमी पनीर(mugalai creamy paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर के चौकोर पतली पतली टुकड़े काट लें फिर सब सामग्री जो ऊपर दी गई है उसके इखट्टा कर ले
- 2
फिर प्याज़ के टुकड़े काटकर एक गंजी में पानी गर्म करेंगे उसमें प्याज़ लहसुन और काजू के टुकड़ों को डाल कर दो से 3 मिनट के लिए उतार लेंगे और उसको छलनी में छाने
- 3
फिर इन सब चीजों के ठंडे हो जाने के बाद एक मिक्सर जार में डालेंगे और उसमें इलायची लौंग काली मिर्च और दालचीनी का पाउडर डालकर अच्छी तरीके से महीन पीस लेंगे फिर कड़ाही में घी डालकर उसमें जीरा, तेजपत्ता डाल देंगे और फिर पिसा हुआ जो मसाला है वह भी डाल देंगे देंगे और और 5 से 10 मिनट के लिए अच्छी तरीके से भूनेगे, फिर इस मसाले की भूलने के बाद इसमें धनिया मिर्च गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल देंगे और एक छोटी चम्मच चीनी डाल देंगे चीनी डालने से सब्जी का स्वाद एंड हेंस हो जाता है और स्वाद अनुसार नमक डाल देंगे
- 4
जब यह मसाले अच्छी तरीके से पक जाए तो इसमें दही और मलाई डाल देंगे और साथ में दूध डालकर इसको 5 से 10 मिनट के लिए पाएंगे पनीर के टुकड़े भी डाल देंगे
- 5
फिर 5,6 मिनट के लिए इसको पकाएंगे और अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करेंगे और लीजिए आपकी स्वादिष्ट मुगलई क्रीमी पनीर की सब्जी तैयार है इसे आप पूरी, रोटी, नान के साथ खा सकते हैं यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है वाह, वाह वाह, वाह
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (5)