मसाला छोले (Masala Chole Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
काबुली चने को रात भर भिगो कर रख लें।सुबह सबसे पहले रात भर भिगोए हुए चने को अच्छे से दो तीन बार धो लें। अब इसे प्रेशर कुक करेंगे। इसके लिए कुकर में पानी, चने हल्दी पाउडर, थोड़ा सा नमक डालेंगे। तेज़ से मीडियम आंच पर 7-8 सीटी लगा लें या छोले को अच्छे से गलने तक कुकर में पकाएं।
- 2
जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो छलनी से अच्छे से पानी निकाल लें। इस पानी को ग्रेवी बनाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। अब छोले मसाला को छोलों के ऊपर डाल दें और ढक कर रखें।
- 3
इसी बीच प्याज़, टमाटर, मिर्च काट लें। अब एक पैन या कढ़ाई गर्म करें और उसमें जीरा डाल कर चटका लें। हरी मिर्च डालें और कलर चेंज होने दें।
- 4
अब प्याज़ डाल दें और अच्छे से पारदर्शी सुनहरा रंग आने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और पकाएं। टमाटर अच्छे से गल जाएं तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से तेल छोड़ने तक भूनें।
- 5
अब छोले अच्छे से डाल कर मिक्स करें और फिर ज़रुरत के हिसाब से पानी या छोले उबालने के बाद बचे पानी को डालें और ढक कर मसालों को अच्छे से मिलने तक या ग्रेवी के गाढ़ी होने तक पकाएं। अंत में गरम मसाला पाउडर डालें। कटा हरा धनिया डाल कर गार्निश करें
- 6
गर्म गर्म पूरियों या भटूरे के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (3)