वेजटेबल पनीर रोल (vegetable paneer roll recipe in Hindi)

#ebook2021 #week5
रोल सभी को बहुत पसंद होते है। इन्हे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसमें हम अनेक प्रकार की सब्जियाँ प्रयोग कर सकते है।
वेजटेबल पनीर रोल (vegetable paneer roll recipe in Hindi)
#ebook2021 #week5
रोल सभी को बहुत पसंद होते है। इन्हे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसमें हम अनेक प्रकार की सब्जियाँ प्रयोग कर सकते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे और आटे को एक बर्तन में निकाल ले। उसमें दूध, नमक डालकर मिला ले फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूँथ ले। अब आटे को ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।
- 2
अब प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी को पतले लम्बे टुकड़ों में काट ले। पनीर के भी लम्बे टुकड़े काट ले।
- 3
पैन में 2 च. तेल गरम करें फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक डाले और हल्का भून ले। अब कटी हुई सब्ज़ी डाले, कालीमिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाए और 5 मिनट पकाएं।
- 4
अब पनीर डाले साथ में लालमिर्च पाउडर डाले और मिला ले, 2 मिनट और पकने दें फिर गैस बंद कर दें। स्टफिंग तैयार है।
- 5
अब आटे की बड़ी रोटी बेल ले फिर इसे तवे पर दोनों तरफ से हल्का सेंक ले और कैसरॉल में रख दें।
- 6
अब रोटी पर सॉस और चटनी लगाए फिर 3 च. स्टफिंग रखें और रोटी को टाइट रोल कर दें।
- 7
अब गैस पर तवा गरम करें और उसपर रोल को रखें फिर रोल पर हल्का तेल लगाकर हर तरफ से सेंक ले। ऐसे ही दूसरा रोल भी सेंक ले।
- 8
तो लीजिए एकदम रेस्टोरेंट जैसे वेजिटेबल पनीर रोल तैयार है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। रोल को सॉस और चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (3)