जलजीरा पानी(jaljeera pani recipe in hindi)
जलजीरा एक पेय पदार्थ है । पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और पेट के लिए बहुत फायदेमंद रहता है । गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए इसमें धनिया पुदीना काला नमक चाट मसाला नींबू यह सब बहुत फायदा करते हैं पेट को और इसे जब चाहे पी सकते हैं । इसको ऐसे भी पी सकते हैं और चाहे तो इसको आप अपने गोलगप्पे के साथ भी सर्व कर सकते हैं सकते हैं उतना ही मजेदार है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
धनिया पुदीना को अच्छे से धो लीजिए|
- 2
अब मिक्सी में धनिया के पत्ते पुदीना के पत्ते हरी मिर्च अदरक इन सब को तोड़ कर डाल दीजिए और थोड़ा पानी डालकर इनको पीस लीजिए|
- 3
अब इसमें अपनी मर्जी मुताबिक जितना पानी चाहिए डालिए और इसको छान लीजिए ।
- 4
अब इसमें आप मनपसंद अपने स्वाद के मुताबिक काला नमक चाट मसाला नींबू का रस और सादा नमक जितना आपको चाहिए डाल दें । टेस्ट करिए और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा करना है तो ठंडा भी कर सकते हैं ।
- 5
अब गिलास में डालिए और ऊपर से बेसन की बूंदी भी डाल दीजिए|
- 6
नींबू के स्लाइस और पुदीने के पत्ते से गारनिश कीजिए ।
- 7
आपका मजेदार जलजीरा तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स