पनीर लबाबदार (paneer lababdar recipe in Hindi)

#sh#com
हमारे घर मे सब को पनीर बहोत पसंद है। पनीर की कोई भी रेसिपी अछी लगती है।आज मैंने पनीर लबाबदार बनाई है।
पनीर लबाबदार (paneer lababdar recipe in Hindi)
#sh#com
हमारे घर मे सब को पनीर बहोत पसंद है। पनीर की कोई भी रेसिपी अछी लगती है।आज मैंने पनीर लबाबदार बनाई है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढाई ले उसमे 1 चमच तेल डालकर खड़ा गरम मसाला भून ले उसमे ही प्याज़ डालकर उसे भी भून लें। अब टमाटर डाल दें अब उसमे काजूऔर हरी मिर्च डालकर अच्छी से भून लें टमाटर और प्याज़ पकने के बाद मिक्सी में मिश्रण डाल दें और उसकी पेस्ट बनाएं। अब एक कढाई ले उसमे बटर डाल दें।उसमे मिक्सी निकाला हुई पेस्ट डाल दें अछे से भून लें उसमेअदरक लहसुन पेस्ट डाल दें पकाए।
- 2
अब उसमे गरम मसाला, लालमिर्ची पाउडर, हल्दी डालकर पकाए तेल छूटने तक ।अब थोड़ा पानी डालकर भून ले।पनीर के दो क्यूब ले उसे कद्दूकस करके ग्रेवी में डाल दें।5 मिनिट पकाए।दूध की मलाई डाल दें पकाए।अब पनीर के क्यूब डालकर ढक कर 5 मिनिट पकाए।ऊपर से धनिया डाल दे।
- 3
तयार है टेस्टी पनीर लबाबदार रोटी के साथ खा सकते है।चावल या नान के साथ खा सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स