वेज मोमोज (veg momos recipe in hindi)

वेज मोमोज (veg momos recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक परात में मैदा लें। बर्फ का पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मैदा को कड़ा गूंथ लें। अब गूंथे हुए मैदा को अच्छे से एक प्लास्टिक कवर से पैक करकर २० -२५ मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- 2
अब फिलिंग्स बनाने के लिए सारी सब्जियां चॉपर में डालकर महीन काट लें। सारी सब्जियों को एक बाउल में मिला लें। अब इसमें तेल, नमक और चीनी डालकर मिलाएं। २० मिनट के लिए इसे ढककर अलग रख लें ताकि सब्जी से पानी निकल जाए।
- 3
इसके बाद सब्जियों को एक कपड़े पर छान लें। हाथों से निचोड़कर सब्जी से पानी निकाल लें। (इस पानी को फेंके न बल्कि चटनी बनाते समय उपयोग में ले लें)। तेल डालने से सब्जियों में पानी निकलने के बाद भी नमी बनी रहती है।
- 4
अब फ्रिज में रखे हुए मैदा को निकालकर उसके छोटे छोटे लोई बना लें। थोड़ा सा मैदा लगाकर लोई को पतला पतला गोल बेल लें। किनारों को खासा पतला करें। अब बीच में सब्जियों को रखकर मोमो का आकार देते हुए बंद करें। आप अपनी पसंद का कोई भी आकार दे सकते हैं।
- 5
इस तरह से सारे मोमो भरकर तैयार कर लें।
- 6
अब स्टीमर में पानी गरम करें और स्टीमर की प्लेट को तेल लगाकर चिकना कर लें। भरे हुए मोमोज को एक एक कर प्लेट पर रखें। १०- १२ मिनट तक हाई फ्लेम पर स्टीम करें। गरमागरम मोमोज तैयार है।
- 7
चटनी बनाने के लिए:
४-५ लाल मिर्च पानी में १५- २० मिनट पानी में फूला लें। - 8
अब कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च और लहसुन को पीस लें।
- 9
अब एक पैन में तेल गरम करें। पिसे हुए चटनी को छानकर तेल में डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें कांदा लहसुन मसाला और नमक मिलाएं। ऊपर सब्जी का पानी जो हमने रखा हुआ था उसे आवश्यकता अनुसार जितनी पतली रखनी हो, चटनी में डालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें। चटनी तैयार है। गरम मोमोज को चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)