दही बाले रसीले आलू (dahi wale rasile aloo recipe in hindi)

#ebook2021
#week7
दही वाले आलू एक पंजाबी डिश है जिसे बाकी के उत्तर भारत में भी बनाया जाता है. यह सब्ज़ी बिना प्याज़ लहसुन के बनाई जाती है इसलिए आप इसे अपने व्रत के दिनों के लिए भी बना सकते है. यह सरल है इसलिए आप इसे अपने रोज़ के खाने के लिए भी बना सकते हैं, इन्हें उबले हुए आलू और दही को मिलाकर बनाया जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, शाम के खाने में दही आलू की रसीली सब्जी परांठे , पूरी और रोटी के साथ बहुत पसंद किया जाता है ।
तो चलिए आज हम बनाएं स्वादिष्ट

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलूओं को छील लें.
सब्जी बनाने के लिए पैन गरम करें. पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम होने दें. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल कर चटकाएं. जीरा भुनने के बाद, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर,करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें. चम्मच से मसाले को चलाइये, मसाले को थोडा़ सा भूनें. मसाला भून जाने पर आलूओं को हाथ से मोटा-मोटा तोड़ कर मसाले में डाल दें. - 2
सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक 2 -3 मिनिट तक भुनें, अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाल दें और सब्जी को ढककर उबाल आने तक पकाएं. सब्जी में उबाल आने पर लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दें.
- 3
- 4
अब सब्जी में अच्छे से फैंटा हुआ दही थोडी़ थोडी़ मात्रा में डालते जाएं और सब्जी को लगातार चलाते हुए पकाएं.
सब्जी में उबाल आने पर इसमें नमक डालकर मिला दें और सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट पकने दें.
इसके बाद सब्जी में हरा धनिया डाल कर मिलाएं । - 5
अब हमारी स्वादिष्ट दही बाले रसीले आलू की सब्जी बनकर तैयार है इसे हरे धनिये से गार्निश करें. दही वाले आलू को आप रोटी, परांठे, चावल या पूरी के साथ परोसें और खाएं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)