बेसन की नमकीन कतली (besan ki namkeen katli recipe in hindi)

बेसन की नमकीन कतली (besan ki namkeen katli recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल मे बेसन ले उसमे लाल मिर्च हल्दी गर्म मसाला व नमक मिँलाए अब उसमे थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए घोल बनाए बेसन को चलाते रहना है जिससे इसमें लम्स न पडे इस तरह पतला घोल बना ले।
- 2
अब कढाई मे एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें उसमें हीँग जीरा (इच्छा हो तो राई) तडकाए फिर उसमे बेसन का घोल डाले बेसन डालने के बाद ही लगातार चलाते रहेनही तो गाँठ पडने लगेगी दो मिनट चलाने के बाद उसमे दो गिलास पानी और डाले।
- 3
आँच मध्यम लो रखनी हैं और फिर लगातार चलाते चलाते ये घोल गाढा होने लगेगा अब एक बडी प्लेट मे तेल से ग्रीसिंग करें और फिर धीरे धीरे बेसन इसमें फैला दे अब इसे ठंडा होने दे (बेसन पकने की पहचान है आप बेसन नीचे गिराएगे तो बेसन ठंडा होने पर जैम जाएगा)।
- 4
फिर इसके चाकू की सहायता से अपनी इच्छानुसार चोकोर या बर्फी शेप मे पीस काट ले अब कढाई मे फिर एक चम्मच तेल डालकर हीँग
व राई तडकाए अब इसमें करीपत्ता व हरी मिर्च लम्बाई मे काट कर डाले फिर लास्ट मे लाल मिर्च डाले अब इसमें ऊपर से छौंका लगाए।और फिर प्लेट मे र्सव करके दे - 5
इसमें आप प्याज़ काट के भुनके इसी मे राई हरी मिर्च करी पत्ता डाल कर भी छौक लगाकर भी र्सव कर सकते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स