आलू के पकौड़े (Aloo ke pakode recipe in hindi)

Mona sharma @cook_mona123
आलू के पकौड़े (Aloo ke pakode recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारे आलुओं को लम्बाई में बीच से दो टुकड़ों में काट लें।अब काँटे वाली चम्मच की मदद से आलुओं में हल्का हल्का छेद करें।
- 2
एक बाउल में आलू डाले उसके ऊपर नमक, मिर्च, हल्दी और चाट मसाला बुरके। इसे हाथों से अच्छे से मिला लें 5- 6 मिनट के लिए इसे साइड में ढककर रख दें|
- 3
एक बाउल ले उसमें बेसन और सारी सामग्री डालकर मिक्स करें | अब इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन गिरता हुआ घोल बनाए।
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म करें। आलू के एक- एक टुकड़े को बेसन के घोल में डूबाकर निकालें और इसे गर्म तेल में डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा कुरकुरा होने तक तलें।
- 5
आप इसके ऊपर दही, प्याज़ टमाटर और चटनियाँ डालकर उसकी चाट भी तैयार कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15144002





कमैंट्स