करेले की सब्जी (karele ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले करेले को धोकर पतला पतला काट कर नमक लगाकर 1/2 घंटे के लिए रख दे
- 2
करेले को अच्छे से धोकर पानी निचोड कर रख दे
- 3
एक कढाई मे तेल डाले, तेल गरम हो जाने पर मेथी दाना डाले, भून जाने पर कटा प्याज़ डाले, प्याज पारदर्शी हो जाने पर करेले डाल दे
- 4
हल्दी पाउडर नमक डाल कर मिला दे, तथा ढककर पकने दे
- 5
बीच बीच मे चलाती रहे
- 6
पक जाने पर सौफ मेथी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डाले
- 7
ढक्कन हटाकर पकने दे
- 8
कद्दूकस किया अमिया, गुड़ डाले
- 9
धीमी आंच पर 15 मिनट तक भूने, बीच बीच मे चलाते रहना है
- 10
मजेदार करेले की सब्जी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15179701




कमैंट्स