ढोकला (dhokla recipe in Hindi)

#queens ढ़ोकला बनाने की आसान रेसिपी। भारत मे सबसे ज्यादा खाया जाने वाला गुजराती ढ़ोकला।
ढोकला (dhokla recipe in Hindi)
#queens ढ़ोकला बनाने की आसान रेसिपी। भारत मे सबसे ज्यादा खाया जाने वाला गुजराती ढ़ोकला।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में बेसन को छान लें। अब इसमें दही, नमक, हल्दी पाउडर, तेल और नींबू का रस डालकर 1 मिनट के लिए मिला लें। अब पानी मिलाएं और स्मूथ बैटर बना ले, अब आधे घंटे के लिए बैटर को सेट होने के लिए साइड में रख दे।
- 2
अब आगे की तैयारी करते हैं। पहले एक कटोरे में तेल लगाकर ग्रीस कर ले ताकि तली में ढोकला चिपके नहीं। अब एक कड़ाही में दो कटोरी पानी डाले और स्टैंड रख दें। अब तेज आंच पर पानी को उबाल आने दे।
- 3
अब इस बैटर में बेकिंग सोडा डालें और एक चम्मच पानी डालकर बैटर को 1 मिनट घुमाए। अब आप देखेंगे कि बैटर फूल चुका है अब इसे तुरंत तेल से ग्रीस किए हुए बर्तन में डाले और कढ़ाई में स्टैंड पर इसे रख दें।
- 4
अब कढ़ाई के ऊपर ढक्कन से ढके 15-20 मिनट पकाएं। यदि चाकू साफ निकले तब समझिए ढोकला अच्छी तरह बन चुका है। अब बर्तन को बाहर निकाले और थोड़ा ठंडा होने दें।
- 5
अब तड़का लगाने के लिए तड़के वाली पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब राई, हरी मिर्च कड़ी पत्ते डालकर राई तड़कने तक भूनें। अब चीनी, 1 कप पानी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं। अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाले और हरा धनिया से सजाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (4)