राजभोग (rajbhog recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबालने के लिए रख दें, और उबल जाने के बाद आँच से उतार लें और उसमें नींबू का रस डाल कर मिलाएँ और २-३ मिनिट के लिए छोड़ दें।
- 2
थोड़ी देर मै दूध फट जाएगा उसको कपड़े मै छान कर उसको ठंडे पानी मै धो लें।उसका सारा पानी निचोड़ दें।
- 3
फिर उसमें अरारोट डाल कर चम्मच चीनी डाल दें और थोड़ी देर मिलाएँगे और 10 मिनिट के लिए छोड़ देंगे।फिर रंग डालकर मिला ले। सारे कटे मेवे एक कटोरी मै मिला लेंगे।
- 4
छैने के मिश्रण मै से थोड़ा हिस्सा निकाल कर उसको गोल बना कर छोटी पूरी जैसी बना लेगें और बीच मै कटे मेवे का थोड़ा मिश्रण रख कर बंद कर के चिकना गोल बना लेंगे, ये रसगुल्ले से थोड़ा बड़ा होता है।
- 5
चाशनी के लिए एक बड़ा कढ़ाई ले लें और उसमें चीनी और पानी डालकर तेज आँच पर 20 मिनट पकाएँगे ।
- 6
अब इसमें बनाए हुए राजभोग डाल देंगे और ढक कर १५-२० मिनिट पकाएँगे इस समय ये आकार मै बड़े हो जाएँगे। फिर बने हुए राजभोग को ढंडा पानी में डाले।जब चाशनी ढंडी हो जाए तब सारे राजभोग चाशनी मे डाल दे।
आपका राजभोग तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स