आम का अचार (Aam ka achar recipe in hindi)

#spice
आज मैंने आम का अचार बनाया है। इस में काफी मसालों का इस्तेमाल होता है। खाने में जब हम अचार खाते है तब इसका स्वाद और बढ़ जाता है। हर सीजन में हम कई तरह का अचार डालते है। अभी गर्मी के मौसम में आम का अचार हर कोई बनाता है। इसको सभी अपने तरीके से बनते है। इसको हम पूरे साल स्टोर कर सकते है।आप भी इस आंके स्वादिष्ट आचार को जरूर बना कर देखे।

कुकिंग निर्देश
- 1
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर इसके छोटे टुकड़े कर लेंगे। अब इसको २-३ घंटे धूप में सूखा लें। इस में जरा सा भी पानी नहीं होना चाहिए । नही तो अचार खराब हो जाता है।
- 2
अब मिक्सर ग्राइंडर में राई, लाल मिर्च, मेथी दाना, जीरा को डाल कर अच्छे से महीन पीस लेंगे। आप साबुत लाल मिर्च की जगह पर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- 3
अब एक सूखे और साफ बर्तन में आम के टुकड़े को डाल दे। फिर इस में पीसा हुआ मसाला, हल्दी, अजवाइन, कलौंजी, हींग,सैफ और नमक को डाल कर खूब अच्छे से मिक्स कर ले।
- 4
आप इस अचार में अपने अनुसार मिर्च कम ज्यादा कर सकते हो।अब सरसों का तेल इस अचार में डाल कर मिला लेंगे। ध्यान रहे अचार बनाते समय हमेशा हांथ सूखे और सभी बर्तन सूखे ही होने चाहिए।
- 5
अब इस अचार को किसी कंटेनर में डाल कर स्टोर कर ले। आप इसको ३-४ दिन तक उल्ट पलट कर दे ताकि मसाले उपर से नीचे अच्छे से मिल जाए। आपको तेल कम लगे तो और डाल सकते है।
- 6
अब आप इस आम के अचार को १ हफ्ते में खाने में इस्तेमाल कर सकते है। इसको आप पूरे साल तक स्टोर कर सकते है। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आप कभी भी अपने खाने के साथ इसको खाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)