छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को अच्छे से धो कर इसको रात भर भिगो कर रख ले।
- 2
अब भीगे हुए छोले को पानी से निकाल कर इसको कुकर में डाल दे। फिर इस में ¼ छोटी चम्मच नमक, और एक पोटली बना कर उस में चाय की पत्ती, दालचीनी, लौंग, बड़ीइलायची, अजवाइन को बांध कर पानी में डाल देंगे।
- 3
अब कुकर में बंद कर इसको ६-७ सिटी आने तक पकने देंगे। छोले अच्छे से पक जाने चाहिए।
- 4
तब तक भटूरे का आटा तैयार कर लेंगे। एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, बेकिंग सोडा, चीनी और तेल डाल कर मिक्स कर दे। फिर इस में दही को भी डाल कर मिला दे।
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए एक सॉफ्ट आटा गूंथ लेंगे। अब इस आटा को फूलने के लिए किसी प्लेट से ढक कर १-२ घंटे रहने देंगे।ताकि भटूरे अच्छे से सॉफ्ट और फूले हुए बने। - 5
अब उबले हुए छोले को कुकर से निकाल कर अलग रख दे। इस में से पोटली निकाल देंगे। अब एक कड़ाही में तेल डाल कर इस में हींग जीरा को डाल कर भूनें।
अब तेल में कटी हुई अदरक और उसके साथ कटे हुए टमाटर को डाल कर आंच कम कर दे। फिर सभी मसाले इस में डाल कर अच्छे से १-२ मिनट तक पकने देंगे। इस में २-३ चम्मच पानी डाल दे ताकि मसाले जले भी। - 6
अब मसाले में कसूरी मेथी को हाथों से रगड़ कर डाल देंगे। मैने इसे प्याज़ का इस्तेमाल भी किया है आप अगर डालना चाहो तब डाल सकते हो।
मसाले अच्छे से जब भून जाए तब इस में उबले हुए छोले को इस में डाल कर १ कप पानी और डाल दे। थोड़े से छोले को चम्मच से प्रेस कर मिला देंगे। अब कटी हुई हरी मिर्च को इस में डाल कर इसको ढक दे। इसको अच्छे से गाढ़ा होने तक पकने देंगे। - 7
छोले जब अच्छे से पक जाए तब इस में कटी हुई धनिया पत्ती उपर से डाल कर मिला देंगे। ये छोले बन कर तैयार है। अब भटूरे को फ्राई करेंगे।
एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म होने दे। अब भटूरे के आटा को अच्छे से मिला कर इसकी बड़ी लोई बना कर रख लेंगे। - 8
अब एक प्लेट में फ्राई किए हुए भटूरे रख दे और किसी कटोरी में छोले को निकाल कर इसके उपर कटी हुई अदरक,हरी मिर्च और धनिया पत्ती से गार्निश कर ले।इसके साथ कटे हुए प्याज़ और अचार भी सर्व करे। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)