मेथी ना गोटा (Methi na gota recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में ½ कप पानी, 1 टेबलस्पून तेल, 1 टेबलस्पून शक्कर, 1 मिर्च और ½ टीस्पून अदरक पेस्ट लें।
- 2
अब इसमें ½ टीस्पून धनिया, ¼ टीस्पून अजवाइन, ½ टीस्पून काली मिर्च, ¼ टीस्पून हल्दी, ½ मिर्च पाउडर और चुटकीभर हींग भी डालें।
- 3
इसके बाद 1 टेबलस्पून नींबू का रस, ¾ टीस्पून नमक और ¼ टीस्पून बेकिंग सोडा डालें।
- 4
व्हिस्कर का प्रयोग करते हुए इन सभी मसालों को अच्छे से मिला लें।
- 5
अब इसमें ¾ कप मेथी के पत्ते और 3 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 6
अब इसे मिलाते हुए गाढ़ा घोल बना लें।
- 7
अब छोटी बॉल के आकार का घोल गर्म तेल में डालें।
- 8
समय समय पर इसे चलाते रहें, ताकि पकौड़े पूरी तरह से पक जाए।
- 9
पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
- 10
अब इन्हे किचन टॉवल पर निकाल लें, ताकि यह एक्स्ट्रा तेल को सोख लें।
- 11
अंत में मेथी ना गोटा का हरी चटनी के साथ आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स