मसाला काले चने (masala kale chane recipe in Hindi)

मसाला काले चने (masala kale chane recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला चने बनाने से पहले हमें चनों को भिगोना जरूरी है मैंने चनों को करीब 7 से 8 घंटे पहले अच्छे से धोकर पानी में भिगो दिया था।
- 2
आप चनों को अंकुरित भी कर सकते हैं ।जब चने पानी में भीग जाए उसके बाद आप किसी सूती साफ कपड़े में चने को रख दें ।5 से 7 घंटे के बाद चने अंकुरित हो जाएंगे अंकुरित चनों का स्वाद और पौष्टिकता बहुत अधिक होती है।
- 3
अब चनो को हम छौंक लगाएंगे। इसके लिए हमें एक कुकर में तेल डालना है ।तेल गर्म होने पर उसमें हींग और अजवाइन का डाल ना है। हींग और अजवाइन चने में डालने से चने पचने में आसानी होती है ।आपको अब चनों में सभी सूखे मसाले डाल देने हैं जैसे नमक मिर्च,धनिया पाउडर,गरम मसाला,चना पाउडर इसके साथ ही आप इसमें आधा गिलास पानी डाल दें।
- 4
आपको इसमें मसालों के साथ-साथ मीठा सोडा भी डालना है और इसे कुकर में चार से पांच सिटी लगवानी है आपके मसाला चने तैयार हैं। नींबू का रस और हरा धनिया डालकर परोसे धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)