कढ़ी कोफ्ता (kadhi kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आपको घीया के कोफ्ते बनाने हैं इसके लिए आपको घीयाकस में से घिया को घिसकर उसमें बेसन और मसाले सभी मिलाकर तेल में तलकर करारे कोफ्ते बनाने हैं।
- 2
अब आपको एक कढ़ाई में छोंक तैयार करना है ।इसके लिए आपको कढ़ाई में तेल डालकर उसमें सभी छोंक का सामान जैसे करी पत्ता तेजपत्ता,हींग अजवाइन,लौंग सबको डालकर भूनना है। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भी भूनना है जब यह मसाला अच्छे से भून जाए तो इसमें लाल मिर्च डाल देनी है थोड़ा पानी भी डाल दे।
- 3
अब इसमें बेसन का मिश्रण तैयार करके डालना है इसके लिए आपको दही या लस्सी में बेसन डालकर उसमें नमक हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाकर फेंट लेना है।
- 4
अब इस बेसन दही वाले पेस्ट को तक कड़ाई के भूने हुए मसाले में डालकर इसे कम से कम 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाना है।
- 5
जब कढ़ी अच्छे से पक जाए तब आपको इसमें तैयार पकौड़े डालने हैं और इसे 10 मिनट के लिए ढक देना है आप को परोसने से पहले इसमें दी और लाल मिर्च का छोंक डाल देना है।
- 6
आपकी स्वादिष्ट कढ़ी कोफ्ता तैयार है इसे रोटी,दही, सलाद के साथ परोसे ।धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)