पालक पनीर (palak paneer recipe in Hindi)

पालक पनीर (palak paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप पालक को अच्छे प्रकार धोकर उबालें। जब पालक अच्छे से उबल जाए तो उसे ठंडा करके मिक्सी में महीन पीस लें।
- 2
अब मिक्सी के जार में टमाटर प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का महीन पेस्ट पीसकर तैयार कर ले । एक पैन में घी डालकर और जीरा डालकर उसमें उसे भून लें।
- 3
पनीर को अपनी इच्छा अनुसार काटकर पानी में डाल दें ।इससे पनीर नरम हो जाएगा।
- 4
जब प्याज़ टमाटर का पेस्ट अच्छे से भून जाए तो इसमें सभी सुखे मसाले डाल दें। जैसे नमक,धनिया, गरम मसाला,काली मिर्च,लाल मिर्च आपकी इच्छा हो तो आप डाल सकते हैं ।अन्यथा हमने हरी मिर्च डाल दी है और अब इसमें एक चम्मच मलाई भी डाल दें इसके साथ ही इसमें पिसी हुई पालक भी डाल दें।
- 5
इसको लगातार हिलाते हुए पकाएं और इसे ढक दें इसे ढक कर कम से कम 10 से 15 मिनट तक पकाएं आप इसे ढक कर ही पकाएं क्योंकि पालक पकते टाइम बहुत ज्यादा उछलता है। यह आपका गैस और प्लेटफार्म खराब कर सकता है।
- 6
अब आपका पालक लगभग पक कर तैयार है अब आप इसमें पनीर डाल दें और साथ में एक चम्मच भी डाल दें।
- 7
आपका पालक पनीर तैयार है इसे आप गरमा गरम रोटी सब्जी के साथ सर्व करें धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)