मसाला छोले (Masala Chole recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छोले को पानी से धोकर पानी मे 4 घंटे के लिए भिगो कर रखे, जिससे वह जल्दी उबल जाए, भीगे हुए छोलो को कुकर मे ले कर दो गिलास पानी डाले, नमक, हल्दी, तेजपत्ता, दाल चीनी डाल कर, गैस पर 3, 4 शीटी ले
- 2
अब टमाटर, प्याज अदरक, लहशुन हरी मिर्च को मिक्सी मे पीस कर बारीक पेस्ट बना ले
- 3
अब गैस पर कडाई रख कर तेल डाले, जब तेल गरम हो जाए तब इसमे जीरा, कसूरी मेथी, बेसन डाल कर हलका भूने, अ ब इसमे पिसा हुआ टमाटर पेस्ट डाले और अच्छे से मध्यम आंचँ पर भूने
- 4
अब इसे सुनहरा होने तक भूने, और उबले हुए छोले मिला कर अच्छे से मिलाए अब इसमे आदा गिलास पानी डाल कर 5 मिनट पकने दे, और गरम मसाला डाल कर एक मिनट पका कर गैस बंद कर दे
- 5
अब प्याज, नीबू, हरी मिर्च से सजा कर गरम गरम परोसे!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15430492















कमैंट्स (4)
Neatly presented as well🌺
Do visit my profile to see my new recipes. React and like if you wish🌈
Follow my profile for encouragement💕