कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही को फैट लीजिये। अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये।इसमें पानी और नमक मिलाये।अब मिश्रण को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 15-20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये ।
- 2
इडली स्टैन्ड में 2 गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिय ।इडली स्टैन्ड को जमा कर रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
- 3
10 मिनिट में इडली पक जाती है।ढक्कन खोलिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है।ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है। इन्हैं आप सांबर, चटनी, के साथ परोसिय।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स