सूजी के अप्पे (suji ke appe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी के अप्पे बनाने के लिए एक प्याले में सूजी और दही को मिला लीजिए.
फिर इसमें थोडा़ सा पानी डालकर सूजी का घोल बना लें.
घोल को ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न रखें।
सूजी का घोल बनाने के बाद इसे ३० मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाए.
30 मिनिट बाद सूजी फूल गयी होगी. - 2
अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, जीरा, हरा धनिया डालकर मिक्स करें और अंत में बेकिंग सोडा डालें।
अप्पे बनाने के लिए सूजी का घोल तैयार है.
अप्पे के सांचे में थोड़ा सा तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए.
तेल गरम होने पर हर सांचे में राई डालें.
जब राई चटकने लगे तो इसमें एक चम्मच सूजी का घोल डालें। - 3
पूरी प्रक्रिया के दौरान आंच धीमी रखें।
उन्हें 1 से 2 मिनट तक पकने दें।
2 मिनिट बाद ढक्कन हटाइये और सारे अप्पे चैक कर लीजिये.
अगर अप्पे की निचली परत हल्की भूरी हो जाती है, तो सारे अप्पे को चमचे की सहायता से पलट दीजिये और ढककर 2 मिनिट के लिये फिर से पकने दीजिये - 4
2 मिनिट बाद अप्पे दूसरी तरफ से भी हल्के भूरे रंग के दिखने लगे हैं.
अप्पे तैयार है.
गैस धीमी कर दीजिये और सारे अप्पे को प्लेट में निकाल लीजिये.
इसी तरह सारे अप्पे बना लीजिये.सूजी के अप्पे तैयार है. अप्पे को हरे धनिये की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसिये और खाइये. आप इन्हें सांबर के साथ भी परोस सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स