टमाटर का सालसा (tamatar ka salsa recipe in Hindi)

जब हम टमाटर को आंच पर भूनते है और हरी मिर्च भी साथ में भूनते है तो इसका अलग ही स्वाद आता है जो रोटी या पुलाव के साथ खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। #tpr

कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को धो लीजिए और इसे कपड़े से पोंछ कर गैस पर भूनने के लिए रख दीजिए। जब यह हल्का सा भून जाए तो इसे दूसरी तरफ से ही पलट कर भून लीजिए।
- 2
हरी मिर्च को भी इसी तरह भूनना है। प्याज भी बारीक काट लीजिए
- 3
टमाटर का हाथ से छिलका निकाल लीजिए। और एक प्लेट में टमाटर को हाथ से मैश कर लीजिए। हरी मिर्च को भी बारीक बारीक काट लीजिए। अब इसमें बारीक कटी प्याज़ भी मिला दीजिए। इसके बाद इसमें नमक, भुना हुआ जीरा, वे चाट मसाला भी मिला दीजिए।
- 4
अब सर्विंग प्लेट में निकाल कर इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालिए। तीखा टमाटर का सालसा तैयार है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स