भरवा टमाटर ग्रेवी (bharwa tamatar gravy recipe in Hindi)

#tpr जब दिल करे रसीली सब्जियों को खाने का तो भरवा टमाटर ग्रेवी की सब्जी खाए
भरवा टमाटर ग्रेवी (bharwa tamatar gravy recipe in Hindi)
#tpr जब दिल करे रसीली सब्जियों को खाने का तो भरवा टमाटर ग्रेवी की सब्जी खाए
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले टमाटर को अच्छे से साफ करके धो ले। फिर टमाटर के ऊपरी भाग को गोलाई में काट लें। फिर टमाटर के सारे पल्प को बाहर निकाले।
- 2
अब टमाटर में भरने के लिए मिश्रण तैयार करेंगे। इसके लिए उबले हुए आलू को मैश करेंगे। उसमें जीरा पाउडर,काली मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, कटे हुए काजू, किशमिश, कटा हुआ धनिया को अच्छे से मिलाकर तैयार कर लेंगे। अब सारे टमाटर में इस मिश्रण को भर देंगे।
- 3
एक चम्मच तेल गैस ऑन करके कढ़ाई गर्म करेंगे और उसमें एक चम्मच तेल डालकर फैला लेंगे ।
कढ़ाई में भरे हुए टमाटर को डालकर 2 मिनट शेक लेंगे। उसको पलट कर भी 2 मिनट शेक लेंगे। - 4
अब ग्रेवी बनायेगे इसके लिए हम कड़ाई गर्म कर लेंगे उसमें सरसों का तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर एक चम्मच जीरा, मिर्च डालेंगे अब प्याज़ लहसुनवाला पेस्ट डाल कर भूनेंगे
और उसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालकर भून लेंगे। अब उसमें हम पीसा हुआ टमाटर डाल देंगे। इससे अच्छी तरह से 5 मिनट पकने देंगे। अगर हमारा आलू का मिश्रण बच गया है तो हम उस में थोड़ा सा पानी डालकर उसको भी इसमें डालकर पकाएं। अब इसमें नमक डालें। - 5
थोड़ा सा कसूरी मेथी डालेंगे। थोड़ा सा सब्जी मसाला और गरम मसाला डालेंगे । अब इसमें थोड़ा सा पानी डालेंगे। अब सारे टमाटर इसमें एक-एक करके डाल देंगे। अब हम इसे 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएंगे।अब हम इसमें ऊपर से थोड़ा सा धनिया पत्ता डालकर सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (3)