झटपट नमकीन दलिया (jhatpat namkeen daliya recipe in Hindi)

#jpt सुबह अगर दलिया नाश्ते में खाया जाए तो आप खुद को फिट रख पाएंगे इसमे आप सीजन वाली सब्जी डाल कर खिलाए तो अच्छा रहेगा और घर में अगर छोटा बच्चा हैं तब तो उसे ये दलिया जरूर खिलाए

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दलिया और अरहर दाल को धुल ले अच्छे से और ५ मिनट के लिए भीगो दे या जब तक सब्जी की तयारी करे तब तक के लिए भीगो दे
- 2
अब सबसे पहले सब्जियो को अपने हिसाब से काट ले अगर छोटे बच्चे के लिए बना रही हैं तो पतला पतला काटे जिसे सभी सब्जी गल जाएं मैं अपने बेबी के लिए बनाती हूं इस लिए सब बारीक कटती हुं
- 3
अब गैस पर कुकर को रखे और गरम होने दे उसमें जीरा और मेथी डाले अब हींग डाल दे फिर जीरा लहसुन को डाल कर भुने अब उसमें सभी सब्जियां डाल दे और नमक डाल कर भुने अब दाल और दलिया को डाल कर भुने अब पानी डाल कर सीटी लगा दे दो सीटी में दलिया तयार हैं
- 4
धानिया डाल कर गरमा गर्म सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स