पुदीना की चटनी (pudina ki chutney recipe in Hindi)

#adr
नमस्कार, आज मैंने बनाया है पुदीना और दही की रेस्टोरेंट्स वाली चटपटी खट्टी चटनी। हम लौंग चाहे खाने में कुछ भी बना ले पर यदि साथ में चटनी ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। चाहे शाम का नाश्ता हो या स्टफ्ड पराठा, कचौड़ी हो या पकौड़ी सभी के साथ चटनी बहुत ही अच्छी लगती है। खासकर यह पुदीने की चटनी। आज हम बनाते हैं वही रेस्टोरेंट के स्वाद वाली पुदीने की चटनी जो दही डालकर बनाई जाती है। इसका स्वाद भी एकदम अलग सा होता है। तो आज हम बनाते हैं वहीं रेस्टोरेंट के स्वाद वाली पुदीना की चटनी

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चटनी बनाने की सामग्री को एकत्रित कर ले।
- 2
आप सभी सामग्री को अच्छे से धोकर साफ कर ले। धनिया और पुदीना को रफली चोप कर ले। हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें।
- 3
अब चटनी बनाने की सभी सामग्री को मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें। चटनी पीसने के लिए अलग से पानी डालने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इसमें दही डाला होता है।
- 4
तैयार है रेस्टोरेंट के स्वाद वाला चटपटा पुदीना और दही की चटनी। चटनी में हरी मिर्च की मात्रा को आप अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यदि आपको लहसुन पसंद हो तो चटनी में चार से पांच कली लहसुन का भी डाल सकते हैं।
- 5
तैयार चटनी को फ्रिज में स्टोर करके एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ किसी भी प्रकार का नाश्ता या स्नैक्स, लंच या डिनर हो बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। तो एक बार आप लौंग भी अवश्य ट्राई करें। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- दही के शोले (Dahi ke Sholey recipe in Hindi)
- स्टफ्ड आलू कोफ्ता करी (stuffed aloo Kofta curry recipe in Hindi)
- चिकन तंदूरी बिरयानी (Chicken Tandoori Biryani recipe in hindi)
- ढावा स्टाइल आलू काले चने की सब्जी (dhaba style aloo kele chane ki sabzi recipe in Hindi)
- पारंपरिक विधि से बने चटपटेे बेसन के सेव

कमैंट्स (4)