जलेबी (jalebi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे को छानकर एक बाउल में ले ले। अब इसमें बेसनऔर दही मिलाकर गाढ़ा घोल बना ले। घोल में जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी मिलाये और फेटे जिससे की घोल में गाँठे न रहे।
तैयार मिश्रण को रात भर ढककर खमीर उठने के लिए रख दे। - 2
जब जलेबी बनानी हो तब मिश्रण को निकालकर रख ले।
- 3
अब एक पैन में शक्कर लेकर उसमें शक्कर डूबने जितना पानी डालकर गैस पर चाशनी बनाये।
- 4
चाशनी सिर्फ 1तार की बनाये,ऊपर से केसर और इलायची पीसकर डाले। अब 1पैन मे आवश्यकतानुसार घी लेकर गैस पर गरम करे।
घी गर्म हो जाए तब 2 चम्मच गर्म घी तैयार घोल में मिलाकर अच्छे से फैट ले।
दूध की थैली में छेद करके उसमें जलेबी का घोल भरे।
घी गरम होने पर इसमें थैली की सहायता से जलेबिया डालें।
आगे पीछे से अच्छी तरह करारी तले।
अब तैयार जलेबी को चाशनी में डुबोकर निकाल ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15613608






कमैंट्स (4)