कलाकंद (kalakand recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक भारी तली के बर्तन में दूध उबालिए. पहला उबाल आने के बाद आधी फिटकरी दूध में डाल दीजिए और दूध को बराबर चलाते रहिए. कुछ ही देर (लगभग 2 मिनट) में आप दूध में दाने और मलाई देखेंगे. दूध को तेज आँच पर बराबर चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएँ.
अब बाकी बची फिटकरी डाल दें और दूध को बराबर चलाते रहें. अब दूध और गाढ़ा हो जाएगा और इसमें दाने जैसे दिखेंगे.
दूध लगभग 18 मिनट में पूरी तरह से दानेदार हो जाता है और काफ़ी सूख जाता है.
जब दूध का ज़्यादातर पानी सूख जाए तो इसमें शक्कर डालिए और शक्कर का पानी सूखने तक चलाइए. - 2
अब आँच बंद कर दें और इस दूध के मिश्रण को पहले से चिकनी करी भगौनी या चौकोर प्लेट / ट्रे में बराबर से फ़ैलाएँ.
अब इसके ऊपर कटे पिस्ता डालें और थोड़ी देर के लिए ढक दें. जिससे मिश्रीमावे का अंसरूनी हिस्सा लाल या हल्का बादामी रंग का हो जायेगा जोकि मिश्री मावे का खास आकर्षण है। इसमें तकरीबन 25-30 मिनट का समय लगता है. उसके बाद मिश्री मावे को किसी ट्रै मे उल्टा करके निकाल लें।
मिश्रीमावा अब तैयार है. इसे मनचाहे मनचाहे आकर में काट लें. वैसे पारंपरिक रूप में इसे केक की शक्ल में रखा जाता है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (7)