पनीर शिमला मिर्च की सब्जी (paneer shimla mirch ki sabzi recipe in Hindi)

Priya Shree @Priyashree11
पनीर शिमला मिर्च की सब्जी (paneer shimla mirch ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें और पनीर भूनें।
- 2
पनीर को सुनहरा भूरा होने तक भूनें और फिर एक तरफ रख दें।
- 3
उसी तेल में शिमला मिर्च और प्याज़ डालें, और तेज़ आँच पर पकाएँ।
- 4
एक बार वे थोड़ा सिकुड़ जाएँ, तो प्याज़ और शिमला मिर्च को अलग निकाल कर रखें।
- 5
बचे हुए तेल में ½ टीस्पून जीरा,1 इंच अदरक और 2 लहसुन डालें उसे चलाएँ।
- 6
½ टीस्पून हल्दी, ¾ टीस्पून मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर और ¼ टीस्पून जीरा पाउडर डालकर भूनें।मसालों से ख़ुशबू आने तक भूनें।
- 7
1 टीस्पून नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ।इसे ढककर 5 से 10 मिनट के लिए पकने दें।
- 8
अब तले हुए पनीर, शिमला मिर्च और प्याज़ डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।
- 9
3 मिनट तक या फ्लेवर्स के मिलने तक ढककर पकने दें।
- 10
अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- 11
शिमला मिर्च पनीर का मज़ा नान या फुल्के के साथ लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15625263








कमैंट्स (5)