पंचमेवा चक्की (panchmewa chakki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 400 ग्राम काजू को मिक्सी में महीन पीस लें और 100 ग्राम काजू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
एक बाउल में उबलता हुआ पानी लेकर बादाम को इस पानी में एक घंटा भिगोकर रखने के बाद में उनके छिलके उतार लें. फिर उसमें से 400 ग्राम बादाम को ग्राइंडर में बिना पानी के महीन पीस लें. शेष 100 ग्राम बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. - 2
पिस्ता को एक बाउल में गर्म पानी में आधा घंटा के लिए भिगोकर रखें और फिर उनके छिलके उतारकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
अंजीर, अखरोट और खुरबानी के छोटे छोटे टुकड़े काटकर रख लें. - 3
और फिर बाद में इस चाशनी के हल्का ठंडा होने पर इसमें भूना हुआ काजू बादाम चूरा, काजू बादाम टुकड़ा, अंजीर टुकड़ा, खुरबानी टुकड़ा और चिलौंजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- 4
काजू और बादाम के महीन चूरे को 150 ग्राम घी के साथ में अच्छी तरह से भूनकर निकाल लें.
अब एक किलो चीनी और 400 ग्राम पानी को साथ में गर्म करें और ढाई तार की चाशनी बना लें. इस चाशनी में सौ ग्राम देशी घी डालकर अच्छी तरह से चलाएं, उसके बाद में चाशनी को आंच से उतारकर उसके अंदर केसर और लेमन कलर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. - 5
अंत में अखरोट के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिश्रण को चिकनाई लगी ट्रे में निकालकर बर्फी जमाने के लिए रख दें.
एक घंटे के बाद इस जमी हुई बर्फी के ऊपर चांदी का वर्क लगाएं और इसे मनचाहे आकार में काट लें और इस ज़ायकेदार स्वादिष्ट मारवाड़ी पंचमेवा चक्की के स्वाद का आनंद लें..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (10)
All your recipes are yummy & delicious . You can check my profile and like, comment, follow me if u wish 😊😊