सांबर डोसा (sambar dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
डोसा --सबसे पहले दाल चावल ले ओर उन्हें मिक्स करें और उन्हें कम से कम
5-6 घंटे भिगो के रख दें - 2
फिर उन्हें पानी में से निकाले ओर उन्हें अच्छे से धो ले फ़िर मिक्सी का जार ले ओर उनको उसमेथोड़ा सा पानी डाल के अच्छे से महीन पीस ले
- 3
फिर एक टोपिया ले और उस बैटर को उसमे निकाल ले उसमें थोड़ा सा नमक डालें और कम से कम 10 घंटे के लिए खमीर आने तक ढक के रख दे
- 4
उसके बाद गैस चलाये उसपे तवा रखे और तवा चिकना कर ले
- 5
फिर तवा गर्म हो जाये तब उसपे थोड़ा सा पानी छिड़क ले और उसे पोछ ले
- 6
फिर डोसे के बैटर को तवे पे डाले और उसे फेला ले
- 7
फिर थोड़ा सा तेल डालें ओर उसे सेंक लें ओर उसे फोल्ड कर ले हमारा डोसा तैयार है । इसी तरह हम ओर डोसे बनायेगे
- 8
सांबर रेसिपी-- अरहर की दाल को 20-25 मिंट भिगो कर रखे
- 9
फिर दाल को थोड़ा सा पानी डाल के दरदरा पीस लें
- 10
इमली ले और उसे गर्म पानी में भिगो कर रख दें
- 11
प्याज़, बैंगन, लौकी, कदू, गाजर,टमाटर,हरी मिर्च को ले
- 12
इन सबको बारीक काट लें
- 13
कुकर ले उसमे दाल ऒर सब काटी गई सब्जी डाले ओर उसमे थोड़ी सी हल्दी और नमक डालें और कुकर बंध करके गैस पर रखे
- 14
सांबर को 2-3 सीटी आने तक पकायें
- 15
इमली को गर्म पानी में मैश करें और फिर छलनी में छान लें
- 16
2-3 सीटी आने के बाद सांबर को धीमी आँच पे पकाये ओर फ़िर उसे एक बड़े बरतन मे निकाल लें
- 17
फिर एक कढ़ाई ले,उसमे 1 चमच तेल डालें और गर्म होने के बाद राई,हींग, मेथी दाना डाले
- 18
फ़िर उसमे साबुत लाल मिर्च, अदरक,कढ़ी पत्ते डाले और फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर,नमक और इमली के पल्प को डाले और थोड़ी देर पकाए
- 19
फिर सांबर को तडके मे डाले और सांबर मसाला डाले अच्छे से मिलाय।
- 20
हमारा सांबर तैयार हैं
- 21
नारियल की चटनी बनाने के लिए कच्चा नारियल ले ओर उसमे 1-2 हरी मिर्च डालें और जो नारियल पानी है वो भी डाल दें ओर उसे मिक्सी में पीस ले
- 22
उसमे थोड़ी सी दही मिलाये ओर थोड़ा सा ओर ग्राइंडर कर ले
- 23
फिर उसमें तड़का लगाने के लिए एक फ्राई पैन ले उसमे 1 चमच तेल डालें फिर उसमें राई डाले और 2-3 कड़ी पत्ते डाले
- 24
पिसे हुए नारियल को एक कटोरी में निकाल ले
- 25
फिर उस तड़के को उसमें मिला ले
- 26
हमारी कच्चे नारियल की चटनी भी तैयार हैं
- 27
लीजिए फ्रेंड्स हमारा सांबर डोसा तैयार है इसे नारियल की चटनी के साथ खाइये ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स