करेला मसाला भरवा (Karela masala bharwan recipe in hindi)

करेला जो कि कड़वा होता है पर आप इसे इस तरीके से बनाएंगे तो आपको यह बहुत ही अच्छा लगेगा खाने मे। इसके अंदर मसाला भरकर इसे तेल मे हल्का फ्राई किया है जिससे की यह और भी कुरकुरी लगती है।
#pom

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले करेले को धोकर इसे एक सीटी आने पर कुकर मे उबाल लीजिये। फिर से निकाल कर ठंडा होने पर इसके बीच में चिरा लगाए और इसके बिज को निकाल ले और साइड रखे। अब एक मिक्सर जार मे लहसुन,थोड़े से प्याज,धनिया,जीरा और करेले के बीज को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना ले।अब एकपैन मे तेल गरम करे और प्याज़ डालकर भुने।
- 2
प्याज का रंग सुनहरा होने पर इसमें हल्दी, नमक और तैयार पेस्ट को डालकर तब तक भुने जब तक मसाला का पानी सुख ना जाए और मसाला ड्राई ना हो जाए। इसे एक प्लेट मे निकाल ले और ठंडा होने दे।
- 3
अब करेले मे इस मसाला को भरे और बारी बारी से सभी को तेल मे भुने। तैयार है करेला मसाला भरवा। आप इसे चावल या रोटी के साथ खाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स