सुरती केसर बादाम पिस्ता घरी (surti kesar badam pista ghari recipe in Hindi)

सुरती केसर बादाम पिस्ता घरी (surti kesar badam pista ghari recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे में दो चम्मच घी मिलाकर पानी से टाइट आटा गूथ लें ।
10 मिनट के लिए रख दें ।
अब मावे को एक कढ़ाई में कद्दूकस करके 4 से 5 मिनट तक भूनें।
आँच मीडियम ही रखनी है अब इसे गैस से उतार दे । - 2
जब मावा ठंडा हो जाए तब इसमें चीनी,इलायची पाउडर,दालचीनी पाउडर,जायफल,जावित्री और भीगी हुई केसर, बादाम व् पिस्ते का चुरा मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले।
अब इसकी छोटी-छोटीे चपटी टिक्की बना ले ।
अब मैदा की एक लोई तोड़े इससे एक पूरी बेले और उस पर यह टिक्की रख कर के मैदे की पूरी से कवर कर दे । - 3
हमारी घारी तैयार है।
अब एक कटोरी में जमा हुआ घी व पिसी चीनी मिलाकर 2 मिनट फेटे। इस मिश्रण को तैयार घारी पर फेला दे।
बादाम, पिस्ते व केसर,चांदी के वर्क से सजाकर परोसे
इसे आप 4-5 दिन तक स्टोर कर सकते है। - 4
ऊपर से एक्स्ट्रा पूरी हो तो निकाल दे ।
अब कड़ाही में घी गरम करें
मीडियम आंच पर तैयार घारी को तले इसको पलटना नहीं है ।
घारी को कड़ाही में तलते समय छनी वाले लंबे चम्मच में ऊपर लेकर चम्मच में कड़ाई से गरम घी लेकर घारी के ऊपर डाल डाल कर अच्छे से तले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स