कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को छान लेंगे
- 2
अब दही और बेसन को अच्छे से मिला लेंगे याद रखे बेसन एक बड़ा चम्मच ही लेना है
- 3
अब इसमें तीन कटोरी पानी मिला लेंगे और एक पतला मिश्रण तैयार कर लेंगे
- 4
अब कढ़ाई में एक चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करेंगे इसमें जीरा हींग अजवाइन और मेथी दाना डाल कर सुनहरा होने पर इसमें कटा हुआ प्याज़ डाल देंगे साथ में कड़ी पत्ता डाल देंगे और प्याज़ को सुनहरा होने तक भून लेंगे इसमें नमक मिर्च हल्दी धनिया पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक पका लेंगे
- 5
अब इसमें तैयार किया वह मिश्रण डाल देंगे
- 6
मिश्रण डाल देने के बाद हमें इसको तब तक चलाना है जब तक इसमें अच्छे से तीन से चार बार उबाल नहीं आ जाते
- 7
उबाल आज आने के बाद हमें गैस को मध्यम आंच पर करके छोड़ देना है
- 8
एक बर्तन में दो बड़े चम्मच बेसन लेंगे इसमें नमक स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच एक चुटकी मीठा सोडा एक चुटकी अजवाइन डाल देंगे अब इसमें पानी डालकर पकौड़े के लिए गोल तैयार करेंगे
- 9
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख देंगे
- 10
जब तेल गरम हो जाएगा हम इसमें अपने पकौड़ी तल लेंगे
- 11
एक बार पकौड़ी तल जाने के बाद हम इसे निकाल लेंगे और हल्का सा दबाकर दोबारा इसे गर्म तेल में 1 से 2 मिनट के लिए पक आएंगे
- 12
याद रखिए हमें बीच-बीच में अपनी कड़ी को भी चलाना है
- 13
जब कड़ी बनकर तैयार हो जाए हम इसमें पकौड़ी डाल देंगे और सिर्फ 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने देंगे
- 14
हमारी गरमा-गरम कढ़ी पकौड़ा तैयार है इसे रोटी या चावल के साथ परोसे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स