मटर का पुलाव (matar ka pulao recipe in Hindi)

सर्दियों के मौसम में गुनगुनाती धूप में ताज़े मटर का पुलाव खाने का मज़ा ही अलग है. खड़े मसालों और हरी मटर के दानों से तैयार इस पुलाव को बनाकर आप भी इस मौसम का मज़ा लीजिए
#bfr
मटर का पुलाव (matar ka pulao recipe in Hindi)
सर्दियों के मौसम में गुनगुनाती धूप में ताज़े मटर का पुलाव खाने का मज़ा ही अलग है. खड़े मसालों और हरी मटर के दानों से तैयार इस पुलाव को बनाकर आप भी इस मौसम का मज़ा लीजिए
#bfr
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर का पुलाव बनाने के लिए कुकर गरम कर लीजिए. कुकर गरम होने पर इसमें घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए और गैस कम कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. फिर, बड़ी इलायची को छील लीजिए और बाकी खड़े मसालों- काली मिर्च, लौंग, तेज पत्ता और दालचीनी के साथ घी में डाल दीजिए.
- 2
अब जीरा चटक ने के बाद प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट डाल के १ मिनिट तक भून लीजिए,अब आलू डालके हल्का ब्राउन तक भून लीजिए फिर इसमें टमाटर डाल दिजिए और जब तक तेल ना करे तब तक भून लीजिए, फिर इसमें मटर मिला दीजिए,मसाले में 20 मिनिट पानी में भीगोकर लिए हुए चावल डालकर 1 मिनिट मध्यम आंच पर भून लीजिए. इसमें 1.5 कप पानी, नमक, गरम मसाला और नींबू का रस डालकर मिला दीजिए. कुकर बंद करके पुलाव को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए
- 3
बाद में, गैस बंद कर दीजिए और पुलाव को आधा कुकर का प्रैशर खत्म होने तक इसी में रहने दीजिए और फिर, चावल को हल्के हाथ से ऊपर नीचे कर लीजिए और 10 से 15 मिनिट के लिए ढक दीजिए..
- 4
10 मिनिट बाद, पुलाव को हल्के हाथ से चमचा चलाते हुए ऊपर नीचे कर दीजिए. ताज़ा मटर का पुलाव एकदम तैयार है. इसे थोड़े से हरे धनिये से गार्निश करके हरे धनिये की चटनी, दही, अचार और पापड़ के साथ सर्व कीजिए.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)