मटर के पुलाव (matar ka pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को खूब अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए भिगो दे
- 2
अब प्याज़ टमाटर को बारीक बारीक काट लें हरी मिर्च भी काट लें आलू को छीलकर मध्यम आकार में काट लें
- 3
गैस चालू करके कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल रखें जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा और राई डाल दें अब उड़द की दाल डाल दें हल्का सा भुने
- 4
प्याज डाल दे जब प्याज़ हल्के रंग के हो जाये तब टमाटर डाले साथ में सारे मसाले भी डाल दे और साथ में आलू और मटर डाल दे और तेज गैस पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं सारे मसाले पक जाने के बाद उसमें दो गिलास पानी डाल दें और कढ़ाई को ढक कर छोड़ दे जब पानी में उबाल आ जाए उसमें चावल दाल दे अच्छे से मिलाएं और कढ़ाई को ढक कर छोड़ दे
- 5
10 मिनट बाद चेक करें पानी सूख गया या रहता है अगर ऐसा है तो कुछ समय के लिए और पकाएं लेकिन बार-बार चावल नहीं चलाना है अगर चलाएंगे तो चावल टूट जाएंगे
- 6
फिर से चावल चेक करें ओके है या नहीं अगर सही है गैस बंद कर दे और गरमा गरम मटर के पुलाव तैयार है दही के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स