आलू मेथी की सब्जी(aloo methi ki sabji recipe in Hindi)
#2022#W1
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को छीलकर काट कर धो लेंगे। मेथी को भी छीलकर धोकर काट लेंगे। सूखी मिर्च और लहसुन को छोटा काट लेंगे, प्याज, हरी मिर्च को भी काट लेंगे। अब गैस पर कड़ाही रखेंगे तेल डालेंगे गर्म हो जाए तब उसमे जीरा लहसुन सूखी मिर्च को डालकर तड़काएंगे। सुनहरा होने पर प्याज़ हरी मिर्च को भी मिलाकर पकाएंगे।
- 2
अब इस में आलू को को डालेंगे और ढक कर पकने देंगे। आधा पक जाए हल्दी पाउडर डालकर पकने दें। अब मेथी डालेंगे। फिर पकाएंगे।
- 3
ढक्कन खोल कर अब कटे टमाटर डालेंगे साथ में नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे मिलाकर ढक कर पकाएंगे। सब्जी अब बनकर तैयार है। गैस बंद करेंगे।
- 4
इसे अब सर्व करेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15725213














कमैंट्स