आलू सेम की सब्जी (aloo sem ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू,प्याज और लहसुन का छिलका हटा दे. आलू काट कर धो लें.सेम को साइड का रेशा हटाते हुँए काटे और फिर धो लें. प्याज धो कर लम्बाई मे काट ले. लहसुन धो कर कूट ले. कुकर गर्म करें और उसमें तेल डाले. तेल जब गर्म हो जाएँ आँच धीमी करके उसमें पंचफोरन और सूखी मिर्च तोड़कर डाल दे. फिर हींग डालकर प्याज़ डाल दे. प्याज को लाल होने तक भुने और फिर सेम डाल दे.
- 2
सेम को 2-3 मिनट भुनने के बाद आलू डाल दे. आलू को हल्का लाल होने तक भुने. भुनते समय बीच मे कूटा हुँआ लहसुन डाल दें. जब आलू भून रहा हो तो बीच मे टमाटर का पेस्ट बना ले. आलू जब भून जाएँ तो हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट और भूने.
- 3
फिर टमाटर का पेस्ट डाल दे. आँच थोड़ा तेज करके टमाटर के पेस्ट का रस सूखा ले. अब सब्जी मसाला डालकर मिक्स करें और पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दे. ये सब्जी कम ग्रेवी की ही अच्छी लगती है इसलिए उसी अनुसार पानी डाले. तेज आँच मे सब्जी को तीन सीटी होने तक पकाएं. कुकर ठंडा होने के बाद सब्जी बन तैयार है. ढक्कन खोल कर इसे अच्छे से मिक्स कर ले.
- 4
इस सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ र्सव करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- विंटर स्पेशल वेजिटेबल पूड़ी (winter special vegetable Poori recipe in Hindi)
- टमाटर आलू की रसेदार सब्जी (tamatar aloo ki rasedar sabzi recipe in Hindi)
- टमाटर और सेव की सब्जी (tamatar aur sev ki sabzi recipe in Hindi)
- टोमेटो सेवई उपमा (tomato sevai upma recipe in Hindi)
- गोभी का अचार (gobi ka achar recipe in Hindi)




कमैंट्स (2)