भिन्डी (bhindi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सूखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को आधा-पोना इंच के साइज में काट लीजिये.
- 2
टमाटर को भी धोकर, सुखाकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
- 3
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.
- 4
भुने मसालों में कटे हुए टमाटर, भिन्डी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कीजिए. अब सब्जी को ढककर के 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए इसके बाद चैक कीजिए.
- 5
सब्जी को चला कर के फिर से 5 मिनिट पकने दीजिए और चैक कीजिए. सब्जी में अगर टमाटर का जूस दिख रहा हो तो उसे तेज आग पर 1-2 मिनिट पका लीजिये.. सब्जी बनकर तैयार है, सौंफ पाउडर और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स