आटे की पानी पूरी (atte ki pani poori recipe in Hindi)

आटे की पानी पूरी (atte ki pani poori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे ओर सूजी को एक मिक्सिंग बाउल में डालकर नमक डालें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे से एक सख्त डो बनाकर तैयार कर ले।अब आटे को एक पोलोथिन मे डालकर 1घंटे के लिए रख दे।
- 2
अब एक घंटे बाद आटे को पोलोथिन से निकालकर 5-6मिंट मले।अब डो से छोटी छोटी लोईयां बनाकर रख ले।उन लोईयों पर ऑयल लगाकर ढककर रख दे।
- 3
एक सूती कपड़ा को रखे जिसपर पूरी बेलकर रखनी हो।और दूसरा सूती कपड़ा ले जिसको हल्का सा पानी से गीला कर ले।इस कपड़े को बिली हुई पूरी के ऊपर ढकना है।
- 4
अब एक लोई ले उसको बेले ओर कपड़े पर डालते जाए ओर ढकते जाए।इसी तरह सभी लोईयां बेल कर रख ले।और 1/2घंटे रखे देने दे।
- 5
अब गैस पर कढाई रखे उसमे ऑयल डालकर गरम करे जब ऑयल अच्छे से गरम हो जाये तब गैस को फ्लेम मीडियम कर दे।और उसमें बिली हुई पुरियो को एक एक करके डालते जाए (पूरी को कढाई में नीचे की तरफ से डाले जिस तरफ से पूरी बेली हो)और कलछी से उनके ऊपर ऑयल डालते जाए।पुरियों को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर ले।
- 6
- 7
इसी तरह सारी पुरियों को फ्राई कर ले।
- 8
आलू मसाला- 4उबले आलू,1/2कप उबले काले चने,1/2टीएसपी भुना जीरा पाउडर, नमक स्वदनुसार,1टीएसपी हरे धनिये की चटनी ओर 1/4कप बारीक कटी प्याज़ सभी को एक मिक्सिंग बाउल में डालकर आलू मैश कर दे ओर सभी सामग्री ऐड करके मसाला तैयार कर लें
- 9
चटपटा खट्टा पानी-
1लीटर पानी
नमक स्वदनुसार
1टीएसपी भुना जीरा पाउडर
1टीएसपी लालमिर्च पाउडर
1गट्टा हरा धनिया
4हरी मिर्च
1इंच अदरक का टुकड़ा
2तबसप बूंदी
1तबसप पानी पूरी मसाला
1टीएसपी अमचूर पाउडर
मिक्सी का जार ले उसमे हरा धनिया पत्ती, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस ले।और एक बड़े बाउल में निकालकर पानी डाल दे और सभी मसाले ऐड कर दे तैयार है खट्टा पानी - 10
इमली का खट्टा मीठा पानी-1/2कप इमली की प्युरी,1/2 टीएसपी भुना जीरा पाउडर, नमक स्वदनुसार,1/2टीएसपी लालमिर्च पाउडर 1/2लीटर पानी को एक बड़े बाउल में डालकर सभी सामग्री डालकर मिक्स कर दे तैयार है इमली का खट्टा मिठा पानी।
- 11
ये रही हमारी पानी पूरी विथ मसाला
- 12
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (15)