शिमला आलू की भुजिया (shimla aloo ki bhuijiya recipe in Hindi)

शिमला आलू की भुजिया (shimla aloo ki bhuijiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
शिमला मिर्च को धोकर उस का डंठल हटा कर मनचाहा काट लीजिए,आलू को धोकर छोटा छोटा काट लीजिए।
- 2
टमाटर और हरी मिर्च को भी काट लीजिए,सारे मसाले एक जगह रख लीजिए ताकि बनाने में आसानी रहे ।
- 3
अब कटे हुए शिमला आलू को धोकर किसी छलनी में रख दीजिए ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
- 4
अब एक कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म होने दीजिए जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डाल दीजिए ।
- 5
जब जीरा चटकने लगे तो उसमे टमाटर और हरी मिर्च डाल दीजिए और सारे सूखे मसाले गरम मसाला और अमचूर को छोड़कर अब टमाटर नर्म होने तक इनको भुने ।
- 6
जब टमाटर नर्म हो जाए तो इसमें कटे आलू और शिमला डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कीजिए।
- 7
अब इसको ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए।बीच बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी तले में लगे नहीं।
- 8
जब शिमला और आलू पाक जाएं तो आंच तेज कर दीजिए और चलाते हुए भुजिया को भूनिए ताकि ये भुजिया क्रिस्पी हो जाए भुजिया का मतलब ही भुनना होता है जितना सब्जी भुनेगी उतनी टेस्टी लगेगी।
- 9
अब गैस बन्द कर दीजिए और कटी हुई धनिया पत्ती गरम मसाला और अमचूर पाउडर अदरक को कद्दूकस करके भुजिया में डालकर मिक्स कीजिए सब्जी में गरम मसाला हमेशा लास्ट में डालना चाहिए ताकि उसकी खुशबू बरकरार रहे ।।अब किसी बाउल या सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्म गर्म भुजिया सर्व कीजिए चपाती पूरी पराठा या चावल के साथ।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (4)