पाव भाजी(pav bhaji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू, गाजर और फूलगोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- 2
मीडियम आंच पर एक प्रेशर कूकर में सारी चीजें और पानी डालकर 2-4 सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- 3
सब्जियों के ज्यादा गल जाने से न डरें क्योंकि इन्हें मैश ही करना है.
- 4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- 5
तेल के गरम होते ही जीरा डालें
- 6
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- 7
प्याज-लहसुन के भुनते ही पहले टमाटर डालकर इसके सॉफ्ट होने तक भूनें और फिर सारी उबली सब्जियों को डालकर अच्छे से मैश करें.
- 8
अब इसमें शिमला मिर्च और मटर डालकर भूनें
हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला मिलाएं. - 9
जब आपकी भाजी आपके अनुसार तैयार हो जाए तब इसमें गरम मसाला मिलाकर चलाएं और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- 10
तैयार है भाजी. ऊपर से मक्खन डालकर...मक्खन से गरमागरम पाव सेंककर प्याज, हरी मिर्च और नींबू के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)