शाही पनीर (shahi paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को क्यूब के शेप में काट लें।
- 2
प्याज, टमाटर,काजू बादाम को उबले करले जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाए।फिर इनको ठंडा करके मिक्सर के जार में डाले और इसमें नारियल का बुरादा और पोस्ता भी डाले और इसका स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- 3
कढ़ाई में कुकिंग ऑयल डाले गरम हो जाने पर उसमे बनाया हुआ पेस्ट डाले उसमे नमक,मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, डालकर अच्छी तरह 10/15 मिनट तक भूने जब तेल ऊपर आने लगे तब उसमे गरम मसाला, और कसूरी मेथी डाले और 5 मिनट भूने फिर उसमे मलाई डालकर अच्छी तरह भून लें।
- 4
जब पूरी तरह से तेल ऊपर आ जाए तब उसमे 1 कप पानी डालकर उबाल आने दे फिर उसमे पनीर डाले। धीमी आंच पर 5/7 मिनट पकाएं और गैस बंद करदे। धनिया पत्ती से गार्निश करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15796137




कमैंट्स