मक्के की रोटी और सरसों का साग (makki ki roti aur sarson ka saag recipe in Hindi)
मक्के की रोटी और सरसों का साग (makki ki roti aur sarson ka saag recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी हरी सब्जियों को अच्छे से धोकर साफ कर ले उसे पानी में 5 मिनट के लिए उबालें और अलग निकाल कर रखें ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लेंप्याज और थोड़ी लहसुन को बारीक काट लें टमाटर को पीस लें अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट बना लें एक बर्तन में तेल गर्म करें प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक पकाएं
- 2
इसमें पिसा हुआ टमाटर डालें सभी सूखे मसाले डालकर तेल ऊपर आने तक पकाएं फिर उसमें पिसी हुई पालक डालकर अच्छे से मिलाएं
- 3
इसमें पालक का पानी डालें 5 मिनट तक अच्छे से उबाले फिर इसमें आधी कटोरी मकई का आटा मिक्स करें और 10 मिनट तक ढककर पकाएं
- 4
एक पैन में देसी घी दो चम्मच एक चम्मच मक्खन गरम करें उसमें कटी हुई लहसुन जीरा तथा सूखी साबुत लालमिर्च हींग डालकर साग के ऊपर तड़का लगाएं
- 5
मकई के आटे में एक बड़ा चम्मच तेल तथा एक चम्मच नमक डालकर गरमपानी की सहायता से आटा गूंथ लें चकले पर पॉलिथीन बिछाकर थोड़ा सा तेल लगाएं और भाकर हाथों से बनाए गर्म तवे पर दोनों तरफ से तेल लगाते हुए सेके
- 6
सरसों पालक साग मक्की की रोटी के ऊपर मक्खन डालकर प्याज़ हरी मिर्च गुड के साथ परोसे और पंजाबी सरसों का साग मक्की की रोटी का आनंद लें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स