मटर पनीर की सब्जी (matar paneer ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ और टमाटर को मोटे टुकड़ों में काट लेंगे, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी काट लेंगे । अब एक कड़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर उसमें प्याज़ डालेंगे 2 मिनट बाद बाक़ी कटी सामग्री भी डाल देंगे । अब कुछ देर पकने के बाद गैस बंद कर देंगे और जब ठंडा हो जाए तो पीस लेंगे ।
- 2
अब घी गरम करके उसमें पनीर को हल्का सा तल कर रख लेंगे ।
- 3
अब कुकर में घी डालेंगे ।उसमें हींग, ज़ीरा, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता,धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे । फिर जो प्युरी हमने बनाई है टमाटर प्याज़ की वो डाल देंगे ।अच्छे से घी अलग होने तक पका लेंगे ।अब छिले हुए मटर,नमक और थोड़ा सा पानी डाल कर 2 सीटी आने तक प्रेशर कुक करेंगे ।
- 4
अब इसमें फेटी हुई मलाई डाल देंगे और फिर पनीर के टुकड़े भी डाल देंगे ।अब कसूरी मेथी भी डाल देंगे और 2-4 मिनट और पकाएँगे, आवश्यकता हो तो पानी या दूध डाल सकते हैं ।
- 5
अब हरे धनिये से सजा कर सर्व करेंगे रोटी, पूरी या पराठे के साथ ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स