कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े भगोने में एक जग पानी लेकर उसमें थोड़ा सा नमक और तेल डालें
- 2
अब इस पानी में नूडल्स डाल कर इसे 5 मिनट उबलने के लिए गैस पर रख दें
- 3
एक दूसरे छोटे बर्तन में सोयाबीन बड़ी को उबालने के लिए रख दें
- 4
सभी सब्जियों को थोड़ा मोटा मोटा काट लें
- 5
नूडल्स उबलने के बाद उसे ठंडे पानी में धो ले
- 6
इन धुले हुए नूडल्स पर थोड़ा सा तेल का हाथ लगा दे
- 7
अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें
- 8
अब तेल में अदरक प्याज़ डालकर अच्छी तरह भूनें
- 9
अब इसमें सभी सब्जी डालकर हल्की आंच पर थोड़ा सा भून ले
- 10
अब इसमें सोयाबीन बड़ी डालकर भूनें
- 11
अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर नमक और मिर्च डालें
- 12
अब इसमें सोया सॉस और सफेद सिरका डालें
- 13
कढ़ाई में इन सभी चीजों को धीरे-धीरे चलाते रहें
- 14
जब सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स होकर बन जाए तो चाऊमिन तैयार है
- 15
चाऊमिन को प्लेट में निकाल कर टमाटर सॉस के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स