मटर पनीर (Matar Paneer Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। पनीर के टुकड़े डालें और हल्का लाल फ्राई कर निकाल लें।
- 2
अब उसी पैन में और तेल गर्म कर साबुत धनिया डाल कर तड़का लें। साबुत लाल और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड बाद प्याज़ डालकर भूनें।
- 3
प्याज़ पारदर्शी हो जाए तो अदरक लहसुन का पेस्ट डाल भूनें। कच्ची महक निकल जाए तो धनिया– जीरा पाउडर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर हल्के पानी में मिलाकर डाल दें।
- 4
मसाले को अच्छे से भूनें। टमाटर की प्यूरी डाल दें और मिला लें। पूरे मसालों को अच्छे से तेल के छुटने तक भूनें।
- 5
हरे मटर डालें और भूनें। हल्का पानी डालकर मटर के गलने तक पकाएं।
- 6
अंत में फ्राइड पनीर डालें और मसालों के साथ मिलाते हुए पानी के सूखने तक भून लें। हमारा ड्राई मटर पनीर तैयार है।
- 7
रोटी, परांठों या पुलाव के साथ इस ड्राई मटर पनीर को सर्व करें। एंजॉय!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15842969




कमैंट्स