आलू और मटर कटलेट (aloo aur matar cutlet recipe in Hindi)

आलू और मटर कटलेट (aloo aur matar cutlet recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उबले आलुओं को छील कर मसाला लें और किनारे रख दें।
फ्राइंग पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें कलोंजी डाले।फिर कटी प्याज, घिसी अदरक, लहसुन, हरी मटर और कटी हरी मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर ३-४ मिनट के लिये फ्राई करें।
फिर उसमें गरम मसाला, नमक डालें और मिक्स करें। - 2
पैन में मसले हुए आलू डाल कर इन मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और पैन की आंच बंद कर दें,और कोई बर्तन मे निकाल ले,अब इसे कटलेट का रूप दें।
- 3
अब एक बड़े बाउल में बेसन की घोल बना लें । ध्यान रखे ना ज़्यादा पतला ना ज़्यादा गड़ा ना हो,
- 4
अब एक कराई मे तेल गरम करें,
बनी कटलेट को बेसन के घोल मे डीप करे और फिर कटलेट को दोनों ओर भूरा होने तक हल्का फ्राई कर लें। ऐसे ही सभी को कटलेट दोनों ओर अच्छी तरह से सिक जाए तो उसे पेपर पर रखें - 5
अब कटलेट बनके तैयार है,अपने मन पसन्द चटनी या टमाटो सॉस के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (3)