आलू टमाटर की सब्जी (aloo tamatar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें, टमाटर और हरी मिर्च भी काट लें।
- 2
कुकर में 1टेबल स्पून तेल गर्म करें और बड़ी को सुनहरा भून लें और एक कटोरी में निकाल लें.
- 3
कुकर में शेष 1टेबल स्पून तेल डालकर गर्म होने दें, अब हींग जीरा डालकर चटकने दें, इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और सब्जी मसाला डालकर भूनें अब हरी मिर्च और टमाटर डालें और नर्म होने तक पकने दें अब आलू डालकर मिक्स करें. कुछ देर मिलाते हुए पकने दें।
- 4
अब आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालें. कुकर बंद कर 3-4सीटी आने तक पकाएं. भाप निकलने के बाद कुकर खोले, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनिया मिलाएं। आलू मूंगदाल बड़ी की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है. इसे रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15845017




कमैंट्स